बिहार:राजधानी पटना समेत के कई जिलों में भूकंप के झटके,घरों से बाहर निकले लोग

राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों में सोमवार की रात 9 बजकर 23 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 बताई जा रही है। इसका केंद्र पटना के आसपास जमीन से पांच किमी नीचे रहा इस वजह से इसकी तीव्रता ज्यादा महसूस की गई। 

छह से सात सेकेंड तक इसका असर देखा गया। भूकंप की वजह से घरों के पंखे डोलने लगे और लोग दहशत से घरों और अपार्टमेंटों के बाहर आ गए। सड़कों पर वाहन चला रहे लोगों को भी भूकम्प का एहसास हुआ और बेली रोड पर जगह जगह वाहन खड़ा कर लोग अपनों का हाल चाल लेते देखे गए। इस बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि मैं हर किसी की सुरक्षा की कामना करता हूं और सभी से निवेदन करता हूं कि वे सावधानी बरतें और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित खुले स्थानों पर जाएं।

Related Articles

Back to top button