छत्तीसगढ़

कोंडागांव में कारोबारी से 40 लाख की लूट

कोंडागांव. बयानार साप्तातिक बाजार में व्यापारी से 40 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है. कोंडागांव निवासी व्यापारी राकेश जैन की 40 लाख रुपए की चांदी की पेटी को लेकर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

 

मिली जानकारी के मुताबिक, राकेश जैन सोने-चांदी का व्यवसाय करता है. मंगलवार को वे बयानार में साप्ताहिक बाजार में थे. बाजार खत्म होने के बाद वे जैसे ही अपनी पेटियां कुछ दूर रखी अपनी गाड़ी में रखने के लिए गए, इसी दौरान चोरों ने राकेश जैन की चांदी से भरी एक पेटी को उठाकर भाग गए.

 

 

Related Articles

Back to top button