खेल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रनों से हराया

Spread the love

मुंबई: वेंकटेश अय्यर और मनीष पांडे की दमदार बैटिंग के बाद गेंदबाजों के कमाल से कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को उसके घर में 24 रन से हरा दिया। केकेआर की टीम ने वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में 12 साल बाद जीत दर्ज करने में सफल रही। इंडियन प्रीमियर लीग के 51वें मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम 19.5 ओवर में सिर्फ 169 रन ही बना सकी थी। इस स्कोर के बचाव में उतरी केकेआर की टीम ने मुंबई इंडियंस को 145 रन के स्कोर ढेर कर दिया।

हार्दिक पंड्या केकेआर के खिलाफ इस मुकाबले में एक अलग दांव पेच के साथ मैदान पर उतरे थे। उन्होंने रोहित शर्मा को मुख्य टीम में शामिल नहीं कर एक अतिरिक्त गेंदबाज को मौका दिया था। रोहित शर्मा इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर उतरे थे, लेकिन वह बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों में ईशान किशन 13, रोहित शर्मा 11 और नमन धीर 11 रन बना पाए।

हालांकि, बीच के ओवरों में सूर्यकुमार यादव ने जरूर मुंबई के लिए उम्मीद जगाई थी। सूर्यकुमार ने 35 गेंद में 56 रनों पारी थी, लेकिन इसके बाद मुंबई के लिए और कोई भी खिलाड़ी अपना कमाल नहीं दिखा पाए।

 

Related Articles

Back to top button