राष्ट्रीय

पिता–पुत्र ने युवक को चाकुओं से गोदा, 200 रुपये उठाने के शक में ले ली युवक की जान

जगरांव की पुरानी दाना मंडी लेबर का काम करने वाले एक युवक को सिर्फ 200 रुपये के लिए बाप बेटे ने मिलकर चाकुओं से गोद डाला। आरोपियों को शक था कि उनके 200 रुपये मृतक ने उठाए है। इसी शक के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे दिया। पूरी वारदात नजदीक ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मंडी में एक पेड़ के नीचे बैठे कुछ युवक ताश खेल रहे हैं। इसी दौरान बाप बेटा एक युवक से झगड़ा करने लग जाते है। फिर देखते ही देखते युवक को चाकू मार कर मौत के घाट उतार देते हैं। मृतक की पहचान शमशेर सिंह निवासी शनि मंदिर डिस्पोजल रोड के रूप में हुई है । इस घटना के बाद अन्य युवक उसको अस्पताल लेकर जाते हैं लेकिन रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।

 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं

 

।जानकारी के अनुसार आरोपी बाप बेटे ने आरोप लगाया था कि शमशेर ने उनके 200 रुपये उठाए हैं। पहले रविवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय अन्य लोगों ने दोनों पक्षों को घर भेज दिया था। सोमवार सुबह जब शमशेर अपने साथियों के साथ दाना मंडी में ताश खेल रहा था तो आरोपी बाप बेटे ने फिर से उस पर हमला कर दिया। बाप बेटे ने कब युवक को चाकू मार दिया किसी को पता ही नहीं चला। खून से लथपथ होकर जब युवक के नीचे गिरा तब जाकर पता चला कि उसे चाकू लगा है।

पुलिस ने आरोपी बाप बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना सिटी के इंचार्ज सुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बलराम उर्फ पंडित और उसके बेटे लविश को पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की मां के बयान लेकर आगे कार्रवाई की जा रही है ।

 

Related Articles

Back to top button