चंदू तांडी के नेतृत्व में फुटकर व्यापारियों ने कलेक्टर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


रायपुर । सेवा भावना से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े नेता चंदू तांडी फुटकर व्यापारी के साथ कलेक्टर और एसडीएम से मिले और ज्ञापन सौपा । उन्होंने बताया कि अपना ठेला गुमटी लगाकर अपने परिवार का पेट पालते थे जिसको नगर निगम द्वारा हटा दिया गया है आज उनकी दैनिक स्थिति इतनी खराब हो हो गई है जिससे ना तो वह अपने परिवार का बच्चों का पालन पोषण कर पा रहे हैं कोई बीमार पड़ जाता है तो इसका इलाज भी नहीं कर सकते हैं ऐसा ही एक मामला और बहुत बड़ा है जिसमें परिवार के एक बच्चे को ₹2000 का इंजेक्शन लगता है 4 इंजेक्शन लग चुका है और पांचवा अभी तक नहीं लग है क्योंकि उनकी दैनिक स्थिति बहुत खराब है इसी तरह का मामला हर फुटकर व्यापारियों के पास कहीं ना कहीं उनके साथ चल रहे जिससे फुटकर व्यापारी के परिवारों पर भारी संकट आ पड़ा है इसकी जानकारी देने के लिए आज माननीय कलेक्टर , एसडीएम को पत्र दिया गया है,
जब तक नहीं मिलेगा व्यापारियों को हक तब तक नहीं पहनेंगे पैरों में चप्पल
फुटकर व्यापारियों ने सामाजिक नेता चंदू तांडी को जब अपनी आपबीती बताया है तभी से चंदू तांडी ने यह कसम खाया है

कि जब तक फुटकर व्यापारियों को उनका उचित स्थान नहीं मिल जाता तब तक पैरों में नहीं पहनेंगे चप्पल वह ना तो चैन से बैठेंगे और अपने पैरों पर चप्पल भी अब नहीं पहनेंगे जब तक उनका फुटकर व्यापारियों को उनका अधिकार नहीं दिला देते।



