राष्ट्रीय

राजस्थान मे कांग्रेस को लगा एक और झटका , कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल बीजेपी में हुए शामिल

राजस्थान में लोकसभा चुनाव की हलचलों के बीच नेताओं के दल-बदल की बयार सी आई हुई है। चुनाव से ऐन पहले तक लगभग हर दिन नेता एक पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। सबसे ज़्यादा दल-बदल कांग्रेस और भाजपा कुनबे में हो रहा है। जूनियर से लेकर सीनियर नेता तक अपनी पार्टी की कार्यशैली से नाराज़गी जताकर विरोधी खेमे में जा पहुंच रहे हैं।

 

अब कांग्रेस के ‘खजांची’ पहुंचे भाजपा

राजस्थान कांग्रेस को बुधवार को तब एक और बड़ा झटका लगा जब पार्टी के ‘खजांची’ ही प्रतिद्वंदी पार्टी भाजपा में शामिल हो गए। लंबे वक्त तक प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे सीताराम अग्रवाल ने जयपुर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचकर प्राथमिक सदस्यता ले ली।

 

भाजपा के ओंकार सिंह लखावत, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, नारायण पंचारिया, श्रवण सिंह बगड़ी समेत कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अग्रवाल का स्वागत किया गया और केसरिया दुपट्टा पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल करने की औपचारिकताएं पूरी की गईं।

 

 

Related Articles

Back to top button