एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने युवती को मारी गोली, फिर कर दिया सरेंडर

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक सरफिरे आशिक ने एक तरफा प्रेम के चलते युवती को गोली मार दी. युवती की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी ने अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया और खुद जाकर सिटी कोतवाली में सरेंडर कर दिया.जबकि अन्य दो आरोपी फरार हो गए.

पुलिस के मुताबिक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बेलसोंडा गांव की है. मृतका का नाम रूपा धीवर (22 वर्ष)  बताया जा रहा है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है. 

जानकारी के मुताबिक युवती अपने घर से दवा खरीदने के लिए निकली थी. इसी बीच घात लगाए आरोपी ने उसपर गोली चला दी. गोली युवती की कनपटी पर लगी. आसपास के लोगों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.मृतका इंडियन कालेज में बीएड की छात्रा थी. 

Related Articles

Back to top button