शादी का लालच देकर नाबालिग से किया बलात्कार,आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। शादी का लालच देकर नाबालिग बालिका को अपने साथ भगाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोतवाली अंतर्गत वार्ड की एक नाबालिग बालिका 13 जनवरी को घर में बिना बताए कहीं चली गई। जिसका आस-पड़ोस, रिश्तेदारों एवं सहेलियों से पता तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं चला। परिजन द्वारा थाना पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की आशंका व्यक्त करते हुए अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना क्रम में अपहृत नाबालिग बालिका व अज्ञात आरोपी की पता तलाश के दौरान मुखबिर सूचना परविवेचना अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक संतोषी नेताम एवं स्टाफ द्वारा तत्काल नगरी में दबिश देकर अपहृत नाबालिग बालिका को आरोपी अंचल सिंह राठौर के पास से बरामद कर उससे पूछताछ की गई। वैधानिक कार्यवाही के दौरान चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर मामले में धारा 366, 376 भादवि एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6 जोड़ते हुए आरोपी अंचल सिंह राठौर उम्र 25 वर्ष निवासी हाल जंगलपारा, थाना नगरी, जिला धमतरी, स्थाई पता-सिरसागंज थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button