पार्षद कामरान अंसारी ने बाटें उज्ज्वला योजना अंतर्गत निशुल्क रसोई


रायपुर। लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 34 के अंतर्गत रसोई गैस प्राप्त करने हेतु आवेदनकर्ता द्वारा जो आवेदन जमा किए गए थे उसकी जांच पश्चात् इंडियन गैस एजेंसी के माध्यम से वार्ड पार्षद श्री कामरान अंसारी ने उपस्थित लाभार्थियों को गैस वितरण किया।
13 मार्च दिन बुधवार को लालबहादुर शास्त्री वार्ड 34 के अंतर्गत पार्षद कार्यालय ( कामरान अंसारी ) इंद्रावती कॉलोनी , विनोबा भावे नगर के पास शांति नगर में सुबह 11:30 बजे लाभार्थि उपस्थित हो गए थे जिन्होंने रसोई गैस एवं कीट निःशुल्क प्राप्त किया गया।
श्री कामरान ने बताया कि लगभग 50 परिवार को इस योजना का लाभ मिला एवं अन्य आवेदनकर्ताओं का ( केवाईसी ) KYC जारी रहेगा,एवं इस योजना का लाभ लगातार वार्ड वासियों को मिलता रहेगा
यह वितरण वार्ड के विनोबा भावे नगर, राजा तालाब क्षेत्र ,कुंद्रा पारा शांति नगर, राजा तालाब नई बस्ती, मौली पारा क्षेत्र के लोगों को किया गया। उन्होंने कहा जिनका नाम पहले सूची मे आया था, आगामी सूची बहुत जल्द आने की संभावना है, जिनका नाम इस सूची मे नही आया है वे निराश ना हो आगामी सूची मे उनका नाम आने की संभावना है।



