थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री और जयशंकर बीच बैठक, देशों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने पर जोर

10वीं भारत-थाईलैंड संयुक्त आयोग की बैठक में दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने और विस्तार देने पर चर्चा की गई है। रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, कनेक्टिविटी, संस्कृति और लोगों से लोगों के बीच रिश्तों को बढ़ाने को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर और पर्णप्री बहिधा नुकारा के बीच बैठक हुई।
दोनों देशों के बीच संबंध को प्रगाढ़ करने पर चर्चा
थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री बहिधा नुकारा 25 से 28 फरवरी तक भारत की यात्रा पर हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों मंत्रियों ने रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, कनेक्टिविटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, संस्कृति और लोगों से लोगों के बीच सहयोग बढ़ाने और कई क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की।
भारत-थाईलैंड के संबंधों को नई ऊंचाई देने पर जोर
विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों मंत्रियों ने नई दिल्ली की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और बैंकॉक की एक्ट वेस्ट पॉलिसी के बीच तालमेल को देखते हुए भारत-थाईलैंड साझेदारी को मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसमें कहा गया है कि जयशंकर और बहिधा-नुकारा ने आपसी हित के क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, उन्होंने विशेष रूप से आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ) के ढांचे के भीतर उप-क्षेत्रीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय प्लेटफार्मों पर सहयोग को बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बैठक में जयशंकर ने इंडो-पैसिफिक महासागर पहल (आईपीओआई) के समुद्री पारिस्थितिकी का सह नेतृत्व करने के थाईलैंड के फैसले का स्वागत किया। भारत ने एक सुरक्षित समुद्री डोमेन बनाने के लिए प्रयास करने के लिए 2019 में आईपीओआई लॉन्च करने की घोषणा की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों मंत्रियों ने पहल को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के अपने संकल्प लिया गया।



