संसद घेराव कार्यक्रम में बस्तर सांसद ने किसानों के समर्थन में मोदी सरकार के खिलाफ दिखाये तीखे तेवर

Naveen Shrivastava
सधे अंदाज में कहा-रुकना मत, झुकना मत , कदम से कदम मिलाकर चलें ताकि तीनों बिल रद्द हो जाएं

जगदलपुर । केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों के बिल को लेकर संसद घेराव कार्यक्रम को समर्थन देने पहुंचे बस्तर के युवा सांसद दीपक बैस ने पुरजोर रूप से जहां किसानों के बिल को काला करार दिया वहीं उन्होंने सधे अंदाज में केंद्र पर सवाल भी खड़े कर दिए ।इस मौके पर उन्होंने कहा की उद्योग पतियों के लिए लागू के तीनों बिल काला है। किसानों को रोकने चाइना बॉर्डर बना दिए गए बड़े-बड़े कीलें लगा दिए गए …कितना भी दीवार बना ले परंतु इस तरह से किसानों को रोका नहीं जा सकता। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी थी और हमेशा ही खड़ी रहेगी । अपना समर्थन जताते हुए इस दरमियान उन्होंने कई सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब किसानों के लिए बने कानून को लेकर किसान ही तैयार नहीं तो जबरन क्यों थोपा जा रहा उन्होंने कहा कि हम सदन के अंदर लड़ेंगे इसलिए उन्होंने कहा हम बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ से किसान आंदोलन के समर्थन में आए हैं ।संतुलित परंतु अपने तीखे तेवर के भाषण के आखिरी में उन्होंने उपस्थित कांग्रेस जनों में उत्साह फूंकते हुए कहा कि रुकना मत ना झुकना मत कदम से कदम मिलाकर चलें ताकि किसानों को लेकर यह तीनों बिल रद्द हो जाए।



