खेल

सरफराज खान के भाई का रणजी में धमाल ,क्वार्टर फाइनल मैच में लगा दिया धमाकेदार शतक

रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के क्वॉर्टर फाइनल में सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने शतक लगाया है। ये उनके रणजी करियर का पहला शतक है। मुंबई के लिए मुशीर 128 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। वहीं, अजिंक्य रहाणे एक बार फिर फेल हो गए हैं। बड़ौदा के खिलाफ वह सिर्फ तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वह सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए।

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में डेब्यू करने वाले सरफराज खान के भाई मुशीर खान रणजी ट्ऱॉफी में धमाल मचा रहे हैं। दोनों भाई बल्ले से विरोधी टीमों की जमकर खबर ले रहे हैं। मुंबई की तरफ से खेलने वाले मुशीर खान ने रणजी ट्रॉफी में पहला शतक ठोका है। बड़ौदा के खिलाफ उनका बल्ला आग उगल रहा है। उन्होंने 179 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

 

 

रहाणे की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल

 

रणजी ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल मैच मुंबई और बड़ौदा के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुशीर खान के शतक की बदौलत मुंबई ने पहले दिन पांच विकेट खोकर 295 रन बना लिए हैं। 18 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी 128 रन की पारी में 216 गेंदों का सामना किया है। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके निकले। फिलहाल वह नाबाद हैं। वहीं, टीम इंडिया से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे इस मुकाबले में एक बार फिर फेल हए। उनके बल्ले से रन निकलना तो दूर उन्हें विकेट पर टिकने के लिए भी संघर्ष करते देखा जा रहा कि

सौराष्ट्र के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले पुजारा क्वॉर्टर फाइनल में फेल

रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन की नौ पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 115 रन निकले हैं। वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। ऐसे में उनकी टीम में वापसी मुश्किल नजर आ रही है। वहीं, अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा तीसरे क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में ज्यादा देर विकेट पर टिक नहीं पाए। तमिल नाडु के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में वह सिर्फ दो रन बना पाए। हालांकि, सौराष्ट्र के लिए पुजारा सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 12 पारियों में उन्होंने 783 रन बनाए हैं। पुजारा का उच्चतम स्कोर 243 रन है। उन्होंने तीन शतक और दो अर्धशतक ठोके हैं। पुजारा फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button