राज्यपाल दो दिनों के प्रवास पर बस्तर में

BY-Naveen Shrivastava

जगदलपुर,। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 2 दिनों के जगदलपुर प्रवास पर रहेंगी। वे पहले बुधवार दिनाँक 10 फरवरी को दोपहर 1 बजे वायु मार्ग से जगदलपुर पहुंचेंगी। जहां वे गोलबाजार स्थित जयस्तंभ और फिर गीदम मार्ग स्थित गुण्डाधूर उद्यान में श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी। पश्चात् सुश्री उईके बइंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में आयोजित भूमकाल स्मृति दिवस समारोह में शामिल होंगी।ऐसी तरह गुरुवार 11 फरवरी को सुबह 11 बजे से जगदलपुर के विश्राम भवन में स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। इसके पश्चात् दोपहर 2.30 बजे वायुमार्ग से रायपुर के लिए रवाना हों जायेगीं।

Related Articles

Back to top button