कांग्रेस सांसद शशि थरूर को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ मिला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. शशि थरूर को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर ने तिरुवंनतपुरम के सांसद को शेवेलियर डे ला लेगियन डी ऑनर (नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर) से सम्मानित किया है। थरूर को यह पुरस्कार भारत-फ्रांस संबंधों को गहरा करने, अंतरराष्ट्रीय शांति और सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता जताने और लंबे समय से फ्रांस के मित्र के रूप में काम करने के लिए मिला है।
एक दिन पहले, सोनिया गांधी से की मुलाकात
फ्रांस सीनेटरों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को 10 जनपथ पहुंचा था। 10 जनपथ सोनिया गांधी का आधिकारिक आवास है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया। मुलाकात करने वाले फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल में सीनेट अध्यक्ष भी शामिल थे। सोनिया गांधी के अलावा, सीनेटरों ने कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद, कांग्रेस ने कहा कि यह बैठक फ्रांस और भारत के बीच आपसी समझ को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो लोकतंत्र के सिद्धांतों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है



