रिश्ते हुए तार-तार, ससुर ने गर्भवती बहू का किया रेप

हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा के रहटगांव थाना क्षेत्र के कचनार इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दरिंदे ने अपनी गर्भवती बहू के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। पीड़िता को ससुराल पक्ष की तरफ से इस घटना के बारे में किसी को कुछ भी बताने धमकाया भी गया। पीड़िता ने किसी तरह से हिम्मत जुटाकर अपने मायके वालों को यहां बात बताई। मायके पक्ष के लोगों ने चिचोली थाने में सुसर, पति सहित सुसराल पक्ष के 6 के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुए एएसआई संतोष रघुवंशी ने बताया कि आरोपी ससुर बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के कचनार इलाके के जंगल में अपने परिवार के साथ रहता है। आरोपी ससुर ने अपने बेटे की पत्नी के साथ 1 अगस्त 2019 से 3 फरवरी 2021 के बीच दुष्कर्म किया। इस हैवानियत का सिलसिला काफी समय से चलता रहा।
पीड़िता ने थक-हारकर जब पूरी बात अपने पति के अलावा ससुराल के अन्य सदस्यों को दी तो सभी ने मदद के बजाय उसे धमकाया और अपना मुंह बंद रखने को कहा। तब पीड़िता ने मायके के लोगों के सहारे से चिचोली थाने में शिकायत दर्ज कराई। चिचोली पुलिस ने शून्य पर केस दर्ज कर डायरी रहटगांव थाने भेज दी है।



