मनोरंजन

एक्टर विद्युत जामवाल क्रैक की रिलीज से पहले मुसीबत में फंसे,

विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘क्रैक: जीतेगा तो जिएगा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन जारी हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। इसी बीच अभिनेता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। इस फोटो में अभिनेता सुरक्षा बल कार्यालय में नजर आ रहे हैं। कथित तौर पर, 43 वर्षीय विद्युत को मुंबई के बांद्रा में रेलवे सुरक्षा बल ने हिरासत में ले लिया।

वायरल तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि विद्युल जामवाल के साथ सबकुछ ठीक नहीं है। मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर जोखिम भरे स्टंट में शामिल होने के लिए अभिनेता को हिरासत में ले लिया। यह घटनाक्रम ‘क्रैक: जीतेगा तो जिएगा’ ट्रेलर के रिलीज होने के एक दिन बाद सामने आया है। आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित, आगामी नाटकीय एक्शन फिल्म में एमी जैक्सन, अर्जुन रामपाल और नोरा फतेही भी हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विद्युत को उनकी आगामी फिल्म के प्रचार के दौरान एक्शन स्टंट करने की सूचना के बाद हिरासत में लिया गया। हालांकि, उन पर लगे आरोपों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। इसके अतिरिक्त, मुंबई के बांद्रा में रेलवे सुरक्षा बल कार्यालय के परिसर में विद्युत की मौजूदगी की एक तस्वीर व्यापक रूप से ऑनलाइन प्रसारित हो रही है।

 

अभिनेता विद्युत जामवाल ने हाल ही में कहा कि स्टंट से भरपूर फिल्म के साथ उनका उद्देश्य भारत की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एक्शन थ्रिलर बनाना था। अभिनेता ने कहा, ‘क्रैक के साथ मेरी सोच भारतीय सिनेमा में सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एक्शन थ्रिलर पेश करने की थी। मुझे एक असाधारण टीम मिली, जिसका मैं आभारी हूं और उनकी मदद से मैं ऐसी फिल्म बना पाया। टीम ने मेरे सपने को हकीकत में बदल दिया।’

 

Related Articles

Back to top button