West Bengal: बेलगाचिया के मिल्क कॉलोनी में लगी आग, मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां, इलाके में दहशत

कोलकाता के बेलगाचिया में भयानक आग लगने की खबर आ रही है। बेलगछिया के मिल्क कॉलोनी स्थित बहुमंजिला सेंट्रल डायरी के प्रशासनिक भवन में कर्मियों ने बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे काला धुआं देखा। ताजा खबर मिलने तक दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस मौके पर पहुंच गए हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पूरे इलाके में धुआं ही धुआं छा गया है। अभी तक किसी के हताहत की जानकारी नहीं है।
उल्लेखनीय है कि बेलगछिया मिल्क कॉलोनी में दोपहर के वक्त एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। हर तरफ धुआं फैल गया। आसपास के लोग घबरा गए। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकल की 12 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। खबर पाकर राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस मौके पर पहुंचे। आग कैसे लगी इसकी पुष्टि अग्निशमन विभाग ने नहीं की है। आग लगने के वास्तविक कारण की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे सेंट्रल डायरी के प्रशासनिक भवन में कर्मियों ने काला धुआं देखा। कर्मचारी घबरा गए। इसकी जानकारी तुरंत दमकलकर्मियों को दी गई। हालांकि, पता चला है कि अभी तक किसी के हताहत की खबर नहीं है।



