लाला जगदलपुरी जिला ग्रंथालय भ्रमण आयोजन

BY-Naveen shrivastava
जगदलपुर स्थित नवनिर्मित लाला जगदलपुरी जिला ग्रंथालय में जगदलपुर में स्थित शालाओं का सामूहिक ग्रंथालय भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के निर्देशानुसार प्रथम चरण में दिनांक 4 फरवरी से प्रतिदिन एक विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का भ्रमण निर्धारित किया गया है जिसके अंतर्गत 8 फरवरी को शहर में स्थित महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की 100 से अधिक छात्राओं ने अवलोकन किया।

शाला की प्राचार्य वंदना मदनकर सीएसी प्रकाश दास एवं शाला के शिक्षक शिक्षिकाओं के नेतृत्व में छठवीं से बारहवीं की छात्राओं ने ग्रंथालय का संपूर्ण भ्रमण लगभग 2 घंटे रहकर किया ।
इस भ्रमण के दौरान ग्रंथालय के कर्मचारी यशायाह वली ,विधु शेखर झा ,महेंद्र ठाकुर ,संजय बघेल के नेतृत्व में विद्यार्थियों के सारे प्रश्नों का समाधान भी हुआ ।
सभी विद्यार्थी ग्रंथालय के भ्रमण से प्रसन्न थे ।कक्षा छठवीं की छात्रा कुमारी आफरीन ने बहुत ही रोमांचक ढंग से शतरंज खेला।
9 फरवरी मंगलवार को शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर तथा 10 फरवरी बुधवार को स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जगदलपुर के छठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भ्रमण करेंगे ।
लाइब्रेरी प्रबंधन ने कहा है कि इस तरह से कोई भी स्कूल-कॉलेज या अन्य संस्थान सामूहिक भ्रमण के लिए ग्रंथालय में आकर संपर्क कर सकते हैं । ऐसे प्रयासों का प्रबंधन स्वागत करता है।
यहां यह भी बता दें कि जब से लाला जगदलपुरी जिला ग्रंथालय लोकार्पित हुआ है तब से यहां ग्रन्थालय में पठन-पाठन के साथ-साथ अन्य बौद्धिक एवं साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन भी प्रारंभ हो चुका है।
इसी कड़ी में 10 फरवरी को प्रख्यात साहित्यकार गुलशेर खान शानी की पुण्य तिथि के अवसर पर स्मृति स्वरूप विचार गोष्ठी का भी आयोजन होगा।जिसमें उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर परिचर्चा कर श्रद्धांजलि दी जावेगी।



