प्रधानमंत्री मोदी ,शाह ,नड्डा ने प्रेषित की प्रदेश अध्यक्ष की पिता को अपनी श्रद्दांजलि





जगदलपुर।देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी एवं नड्डा ने के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी एवं देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री किरण सिंह देव के पूजनीय पिताजी स्व.श्री लक्ष्मी नारायण सिंह देव जी को अपनी श्रद्धांजलि दी है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरल स्वभाव के धनी श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव जी में अपने जीवन में सभी दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है
गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने कहा आपके परिवार पर आए इस दुख एवं आत्मीय के निधन पर मै गहरी संवेदना और शोक व्यक्त करता हूं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने कहा इस दुःख की घड़ी में मैं परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें साथ ही आपको एवं आपके परिवारजनों को इस दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करें।



