उत्तराखंड आपदा की कमान वायु सेना ने संभाली,रात भर चलेगा रेस्क्यू ऑपरेशन; 170 लोग लापता

ग्लेशियर फटने से तपोवन बैराज पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है. उत्तराखंड के चमोली जिले में ऋषिगंगा नदी पर पावर प्रोजेक्ट के डैम का एक हिस्सा टूट गया है. इससे अलकनंदा नदी में प्रवाह बढ़ गया है.

चमोली जिले में ऋषिगंगा घाटी में रविवार को अचानक आई विकराल बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत अभियान चलाने के लिए वायुसेना के विमान तथा हेलिकॉप्टर जौलीग्रांट हवाईअड्डा पहुंच गए हैं. हवाईअड्डे के निदेशक डीके गौतम ने बताया कि वायु सेना के सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस के दो भारी परिवहन विमान व दो अन्य विमान रविवार देर शाम यहां पहुंच गए. उन्होंने बताया कि इसके अलावा एमआई-17 के तीन व एक एएलएच हेलीकॉप्टर भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के लिए आए हैं

Related Articles

Back to top button