राष्ट्रीय
22 जनवरी को एम्स में नहीं बंद होंगी ओपीडी सेवाएं, अस्पताल प्रशासन ने वापस लिया फैसला

नई दिल्ली। एम्स ने 22 जनवरी दोपहर 2.30 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद करने का अपना फैसला वापस लिया है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को दिल्ली के सभी केंद्रीय अस्तपतालों में भी आधे दिन की छुट्टी का एलान किया गया था।
इस पर विपक्ष ने हैरानी जताते हुए इस फैसले की आलोचना की थी। इससे पहले केंद्र सरकार ने बीते दिनों 22 जनवरी के दिन सभी केंद्रीय संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी देने का एलान किया था।



