किसानो के समर्थन में कांग्रेसियों ने किया 3 घंटे चक्काजाम

BY-Naveen Shrivastava

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देश मे चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोहंडीगुड़ा द्वारा उसरीबेडा में 3 घंटे तक चक्का जाम किया गया। चक्का जाम के दौरान लोहंडीगुड़ा के समस्त किसान और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम में लक्ष्मण कश्यप, अध्यक्ष ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी मालती बैज,जिला सदस्य, महेश कश्यप जंप अध्यक्ष ,योगेश बैज उपाध्यक्ष केदार ढेक ,सदन रमेश कश्यप,राकेश मेश्राम, मधुसुदन बाकडा ,सूरज कश्यप,संस्कार श्रीवास्तव व सदस्य, सरपंच तथा पूर्व सरपंच,पूर्व जनपद सदस्य महिला कांग्रेस कमेटी ,एन एस वाई, युवा कांग्रेस एवम सेवादल ,स्थानीय जनप्रतिनिधि व कार्यकर्तागण तथा किसान गण_
भारी संख्या में शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button