राष्ट्रीय

सानिया मिर्जा के पिता के बयान से पुरा मामला हुआ साफ, सानिया ने शोएब को दिया है तलाक!

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने सना जावेद के साथ निकाह कर लिया है। यह उनकी तीसरी शादी है। इससे पहले वह भारत की ही आयशा सिद्दिकी और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से निकाह कर चुकी हैं। 2010 में सानिया से निकाह के लिए शोएब को आयशा का तलाक देना पड़ा था। इसके बाद अब जब सानिया से दूरियां बढ़ने की खबरें आईं तो हर किसी के मन में यही सवाल था कि क्या दोनों के बीच तलाक हो चुका है? अब सानिया के पिता इमरान मिर्जा के एक बयान से पूरा मामला साफ हो चुका है। तलाक शोएब ने नहीं बल्कि सानिया ने दिया था।

पिता इमरान ने न्यूज एजेंसी को दिए बयान में कहा- यह ‘खुला’ था। ‘खुला के तहत एक मुस्लिम महिला को अपने पति को एकतरफा तलाक देने के अधिकार है।

 

Related Articles

Back to top button