राष्ट्रीय

स्कूटर और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर, पांच लोगों की मौत , एक गंभीर रूप से जख्मी

ओडिशा के गंजम जिले में गुरुवार देर रात एक स्कूटर और बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा भंजननगर ब्लॉक के केसरी पटना गांव में हुआ। दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है।

 

पुलिस ने बताया कि दोनों दोपहिया वाहनों पर तीन-तीन लोग सवार थे। रास्ते में घना कोहरा होने से कम दृश्यता के कारण यह दुर्घटना होने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान श्रीकांत गौड़ा, मनोज डाकुआ, महेंद्र नायक, जयंत बडत्या और रजनी गौड़ा के रूप में की गई है। रजनी की उम्र 43 वर्ष थी और बाकी सभी मृतक 30 से 35 वर्ष के बीच की उम्र के थे।

 

 

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना का शिकार हुए चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जयंत की एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री को बताया भ्रष्ट सीएम

असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है। लखीमपुर में राहुल गांधी ने कहा, ‘हम कहते हैं कि असम को दिल्ली से नहीं चलाया जाएगा। वह यहीं से चलेगा। आपका मुख्यमंत्री देश का सबसे भ्रष्ट सीएम है। वह अन्य भाजपा मुख्यमंत्रियों को भी भ्रष्टाचार करना सिखा सकते हैं।’

 

 

Related Articles

Back to top button