भारत की डबल सुपर में जीत, अफगानिस्तान को 11 रन नहीं बनाने दिया, बिश्नोई का कमाल

अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा हा है। टीम इंडिया फिलहाल इस सीरीज में 2-0 से आगे है। दोनों मुकाबले भारतीय टीम ने छह-छह विकेट से जीते थे। यह जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया की आखिरी टी20 सीरीज है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 212 रन बनाए।
सूपड़ा साफ कर दिया है। पहला और दूसरा टी20 छह-छह विकेट से जीतने के बाद टीम इंडिया ने तीसरे टी20 में डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हरा दिया। दोनों टीमें 20-20 ओवर के बाद 212-212 रन बना पाई थीं।
डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान
अफगानिस्तान के लिए नबी और गुरबाज बैटिंग के लिए आए। भारत की ओर से रवि बिश्नोई गेंदबाजी करने आए।
पहली गेंद पर नबी कैच आउट हो गए। करीम जनत बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
दूसरी गेंद पर एक रन आया। गुरबाज स्ट्राइक पर आ गए हैं।
तीसरी गेंद पर बिश्नोई ने गुरबाज को रिंकू के हाथ कैच कराया और अफगानिस्तान को एक रन ही बनाने दिया।
अफगानिस्तान की टीम तीसरा टी20 भी हार गई है।
डबल सुपर ओवर में भारत
रोहित ने पहली गेंद पर छक्का लगाया।
रोहित ने दूसरी गेंद पर चौका लगाया। शुरुआती दो गेंद पर 10 रन आ चुके हैं।
रोहित ने तीसरी गेंद पर एक रन लिया।
चौथी गेंद पर रिंकू कैच आउट हो गए। विकेटकीपर गुरबाज ने कैच लिया।
सैमसन आए और रोहित रन आउट हो गए।
भारत के दो विकेट गिर गए और अब अफगानिस्तान की टीम बल्लेबाजी करेगी।
सुपरओवर में दो विकेट गिरने होते हैं। अफगानिस्तान को छह गेंद में 12 रन बनाने होंगे।
भारत-अफगानिस्तान मैच टाई
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 टाई हो गया है। मैच सुपरओवर में पहुंच गया है। आखिरी ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए 19 रन बनाने थे, लेकिन टीम 18 रन बना सकी और स्कोर बराबर हो गया। आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान को तीन रन बनाने थे, लेकिन दो ही रन बना सकी। भारत ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 212 रन बनाए थे। वहीं, अफगानिस्तान की टीम छह विकेट पर 212 रन बना सकी। गुलबदिन नईब ने 23 गेंद में नाबाद 55 रन की तूफानी पारी खेली। अब दोनों टीमें एक-एक ओवर खेलेंगी। पहले अफगानिस्तान की टीम बल्लेबाजी करेगी और फिर भारतीय टीम उतने रन को चेज करेगी।



