भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर खल्लारी विधायक ने उठाया सवाल


विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा-यात्रा के माध्यम से भाजपा खुद का कर रही प्रचाार, जन समस्याओं से कोई सरोकार नहीं
फोटो-द्वारिकाधीश यादव
बागबाहरा। खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से भाजपा अपनी पार्टी का प्रचार कर रही है और जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नही रह गया है। लिहाजा यात्रा का मकसद कारगर नहीं दिखायी पड़ रहा है।
विधायक श्री यादव ने कहा कि परिवार पहचान-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड और पेंशन संबंधी समस्याएं भाजपा सरकार की ही देन हैं। इस यात्रा में गांव दर गांव सरकारी विभागों के अधिकारियों के काफिले पूरी मुस्तैदी से तैनात होते दिखाई देते हैं किंतु जनता जनार्दन खास संतुष्ट नहीं है। यात्रा के कारण अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय में नहीं बैठ रहे हैं और लोगों के कार्य लटक रहे हैं। इसके माध्यम से भाजपा अपनी पार्टी का प्रचार कर रही है। देखने में आया है कि आसान से आसान समस्या के लिए भी जिला कार्यालय अथवा खंड स्तर के कार्यालय में संपर्क करने के लिए कह दिया जाता है। जब समस्याओं को लेकर जिला अथवा खंड स्तर के कार्यालयों में जाते हैं तो उन्हें वहां से इसी विकसित संकल्प भारत यात्रा का वास्ता देकर बैरंग लौटा दिया जाता है। ऐसे में भाजपा की इस यात्रा पर सवालिया निशान उठ रहा है।
बॉक्स
प्रोटोकाल का नही किया जा पालन
विधायक श्री यादव ने कहा कि भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रोटोकाल का पालन नही किया जा रहा है। जनता द्वारा चुने कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को इसमें आमंत्रित नहीं किया जा रहा है। जबकि भाजपा के छोटे से छोटे से कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जा रही है। इससे ऐसा लगता है कि यह यात्रा सिर्फ भाजपाईकरण होकर रह गया है।
बॉक्स
यात्रा में खर्च को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं
विधायक श्री यादव ने भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा मे की जा रही खर्च को लेकर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां संकल्प यात्रा पहुंच रही है वहां-वहां काफी तामझाम से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। लेकिन इस कार्यक्रम में हो रही खर्च को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन को इस कार्यक्रम में हो रही खर्च को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किया जाना चाहिए।



