यादव समाज ने समाज का नाम रोशन करने वाले खल्लारी विधायक का किया सम्मान
विधायक ने समाज के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित


बागबाहरा। ग्राम कसेकेरा में आयोजित कार्यक्रम में यादव समाज ने समाज का नाम रोशन करने वाले खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक श्री यादव ने समाज को आगे लाने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
आज रविवार को ग्राम कसेकेरा में यादव समाज द्वारा यादव समाज का सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव थे। सर्वप्रथम समाज के लोगों ने खल्लारी विधानसभा से लगातार दो बार विधायक पद पर विजयी होने व समाज का नाम रोशन करने पर विधायक श्री यादव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान यादव समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले पांच साल के कार्यकाल में विधायक श्री यादव ने समाज के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया और आगे भी सहयोग की अपेक्षा की। जिस पर विधायक श्री यादव ने चुनाव में सहयोग के लिए सामाजिक पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि समाज को आगे लाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। विधायक श्री यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। समाज के पदाधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे समाज के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं, जिससे समाज विकास की राह पर आगे बढ़े। विधायक श्री यादव ने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति नशा से मुक्त हो एवं समाज व्यक्ति को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें तो समाज का वास्तविक विकास होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमुख रूप से केजूराम यादव, हलधर यादव, अमर यादव, श्याम यादव, हरिकृष्ण यादव, राम यादव, मेघनाथ यादव, विनोद यादव, समलिया यादव, कल्पना संतोष यादव, बिंदेश्वरी हलधर यादव, कृति विनोद यादव, आशा हंसराज यादव, प्रेमलता प्रदीप यादव, किरण देवेंद्र यादव, सजनी यादव, लेखा बाई ललित यादव, शीला बाई यादव, देवकी यादव, कांता यादव, ममता यादव, विमला यादव, बबली यादव, तारकेश्वरी यादव, विजय लक्ष्मी यादव, हीरा बाई यादव, भुनेश्वरी यादव, सुमन नीलकंठ यादव, जीवनलाल यादव, भैयाराम यादव, जगदीश यादव, चंद्रिका प्रसाद यादव, छबिराम यादव, बरसाती यादव, भैयाराम यादव, दौलत यादव, संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।



