न्यू ईयर पर एडवाइजरी जारी, जानें कहां जा सकेंगे कहां नहीं, शराब पीने वालों को पकड़ेंगे कैमरे

नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाने वाले लोग जरा सावधान हो जाएं। इस बार दिल्ली यातायात पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों को जासूसी कैमरों से पकड़ेगी। इसके लिए दिल्ली यातायात पुलिस शराब पीने व परोसने वाली जगहों पर जासूसी कैमरे लगा रही है। जश्न के बाद शराब पीकर वाहन चलाने व हुडदंग करने वालों को रोकने के लिए तैयार है। यातायात पुलिस ने साथ ही लोगों को सलाह दी है कि वह साल के पहले दिन इंडिया गेट पर न आएं।
यातायात पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नए साल की पूर्वसंध्या पर विभिन्न उत्सव रेस्तरां, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रमआयोजित किए जाएंगे। बड़ी संख्या में लोग विभिन्न प्रकार के वाहनों का उपयोग करके मनोरंजन स्थलों का दौरा करेंगे, जिससे सड़कों पर भीड़भाड़ हो सकती है। वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए 2,500 पुलिसकर्मियों को तैनाती होगी और 250 टीमों को नए साल की पूर्व संध्या पर नशे में गाड़ी चलाने की जांच करने के लिए लगाया जाएगा।
सूर्या होटल न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट, एमएंडएन ब्लॉक मार्केट ग्रेटर कैलाश, इरोज होटल, क्राउन प्लाजा होटल नेहरू प्लेस, डिफेंस कॉलोनी क्लब, आईएनए मार्केट, साउथ एक्सटेंशन मार्केट लोधी इंस्टीट्यूशनल एरिया, हौज खास गांव सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल साकेत, गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस सैदुल्लाजाब, चंपा गली कुतुब मीनार, छतरपुर एम्बिएंस मॉल, प्रोमेनेड मॉल डीएलएफ एम्पोरिया मॉल ग्रांड होटल रेडिसन ब्लू होटल महिपाल पुर एयरोसिटी वेगास मॉल द्वारका, जनक पुरी जिला केंद्र तिलक नगर मार्केट राजौरी गार्डन, क्लब रोड, पंजाबी बाग पीवीआर विकास पुरी ज्वालाहेरी मार्केट, भैरा एन्क्लेव सिटी सेंटर मॉल, रोहिणी, पीवीआर नारायणा, एमटूके मॉल रोहिणी अशोक विहार नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुर, मुखर्जी नगर, मॉडल टाउन हडसन लेन, करोल बाग, सिविल लाइंस, कमला नगर ईडीएम मॉल क्रॉस रिवर मॉल, शाहदरा, विकास मार्ग, वसंत कुंज मॉल, कनॉटप्लेस आदि।
किसी भी वाहन को (1) गोल चककर मंडी हाउस (2) गोल चककर बंगाली मार्केट (3) रंजीत सिंह फ्लाईओवर के उत्तरी तल (4) मिंटो रोड – दीन दयाल उपाध्याय मार्ग क्रॉसिंग (5) मुंजे चौक के पास चेम्सफोर्ड रोड (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन) (6) आरके आश्रम मार्ग-चित्रगुप्त मार्ग क्रॉसिंग (7) गोल चककर गोल मार्केट (8) गोल चककर जीपीओ, नई दिल्ली (9) पटेल चौक (10) कस्तूरबा गांधी रोड – फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग (11) जय सिंह रोड-बंगला साहिब लेन (12) गोल चककर विंडसर प्लेस से आगे कनॉट प्लेस की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं कनॉट प्लेस के आंतरिक, मध्य या बाहरी सर्कल में वैध पास रखने वालों को छोड़कर किसी भी वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।



