पुलिसिंग में CG को देश में दूसरा स्थान मिलने पर गृहमंत्री ताम्रध्वज बोले: CM भूपेश बघेल के निर्देश पर विभाग ने जो कार्य किया उसका मिला सकारात्मक परिणाम

प्रदेश में पुलिस ने क्राइम को 99.99 प्रतिशत कमी लाने में की सफलता हासिल
छत्तीसगढ़ पुलिस को इंडिया जस्टिस की रिपोर्ट में दूसरा स्थान मिलने के बाद बालोद जिले प्रवास में पहुंचे छग के गृह जेल व लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा दो साल पहले हमारी सरकार बनी और मुझे पुलिस विभाग की ज़िम्मेदारी मिली। तो पहले ही दिन मीटिंग में पुलिस विभाग को मैंने सूत्र दिया कि जनता के मन में पुलिस के लिए सम्मान और अपराधियो के मन में भय होना चाहिए। ये सरकार का मूल सूत्र है। इस सूत्र के नज़रिये से हमने काम किया है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आगे कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पुलिस वालो ने जिस ढंग से 24 घंटे ड्यूटी दी हैं। प्रवासी मजदूर आए उनके रहने जाने एवं खाने की व्यवस्था, समाजसेवी संगठनों, एनजीओ से मिलकर, जिला प्रशासन के सहयोग से किया। इन दो सालो में क्राइम रेट में कमी आई और बड़े बड़े कांड हुए उसे पूरा रिकवर किया गया। प्रदेश में पुलिस ने क्राइम को 99.99 प्रतिशत कमी लाने में सफलता हासिल की हैं। किसी भी प्रकार की छवि में कोई कमी दो वर्षों में नहीं आई है। श्री साहू ने आगे कहा कि हमारी पुलिस को दूसरे नंबर पर सम्मानित किया गया है। इसकी ख़ुशी हमारे विभाग को है और प्रदेश की जनता को भी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर विभाग ने जो कार्य किया उसका सकारात्मक परिणाम मिला है।



