छत्तीसगढ़

पत्नी को किया आग हवाले,ससुर को सिर से पत्थर को कुचला, अंत मे खुद को गोली से उड़ाया

उत्तर प्रदेश। हमीरपुर जिले में मुस्कुरा थाना क्षेत्र में डबल मर्डर और आत्महत्या की खबर से सनसनी फैल गई है। यहां एक शख्स ने पहले दो लोगों का कत्ल किया फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, पहाड़ी भिटारी गांव निवासी ओमप्रकाश राजपूत (42) करीब छह माह से कस्बे में परिवार सहित रहता था। उसका अभी लीलावती नगर में मकान का निर्माण चल रहा है। ओमप्रकाश अक्सर पत्नी अनुसुइया (39) के साथ मारपीट करता था। इस पर अनुसुइया ने आठ अक्तूबर को पति व सास के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

 

शनिवार रात को अनुसुइया अपने पिता सरीला के लोधीपुरा निवासी नंदकिशोर राजपूत, पुत्री केबीसी (17), जूली (12), पुत्र प्रिंस (10) के साथ खाना खाकर अपने निर्माणाधीन मकान में सो गए थे। इसी दौरान रविवार रात करीब ढाई बजे ओमप्रकाश आया और दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गया। ओमप्रकाश ने अनुसुइया को मारकर आग के हवाले कर दिया। इसके बाद ससुर नंदकिशोर को पत्थर से कुचलकर मार डाला। आरोपी की बेटी केबीसी ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। तभी आरोपी ने तमंचे से खुद के सीने में गोली मार ली। सूचना पर 112 पुलिस ने तड़प रहे नंदकिशोर को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button