छत्तीसगढ़

मोहम्मद शमी के सामने कार एक्सीडेंट,शख्स के लिए फरिश्ता बन गए स्टार गेंदबाज

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी की कार के सामने एक दूसरी कार का एक्सीडेंट हो गया। ये एक्सीडेंट नैनीताल में हिल रोड पर हुआ। इसके बाद शमी ने तत्परता दिखाई और पीड़ित शख्स की जान बचा ली।

 

दरअसल, मोहम्मद शमी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस एक्सीडेंट की पूरी जानकारी शेयर की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक कार पहाड़ी से झाड़ियों में दिखाई दे रही है। शमी ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा- यह शख्स बहुत खुशकिस्मत है।

 

इसे भगवान ने दूसरा जन्म दिया है। नैनीताल में हिल रोड पर मेरी कार के बिलकुल सामने इसकी कार पहाड़ी से नीचे गिर गई। हमने उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। शमी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह एक चोटिल शख्स की देखभाल करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने इसकी जान बचा ली।

 

 

Related Articles

Back to top button