छत्तीसगढ़
नानगुर आत्मानंद स्कूल में मनाया गया संविधान दिवस

जगदलपुर.नवीन श्रीवास्तव।स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल नानगुर में गरिमामयी माहौल में सविधान दिवस मनाया गया इस अवसर पर संविधान दिवस पर प्रकाश डाला गया एवं बेहतर राष्ट्र ,समाजनिर्माण हेतु बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। विदित हो कि भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था परंतु 26 नवंबर के दिन देश में राष्ट्रीय कानून दिवस मनाया जाता है संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न तरह के रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है इस अवसर पर संस्था के शिक्षक गन संदीप मांझी ,भीमेंद्र कुमार सेठिया, भूमिका गुप्ता ,निधि रावल ,जितेश जोशी, रवि कुमार, शुभांगी झा, निकिता बिसेन, पोनी कुर्रे ,लक्ष्मी गोयल सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।



