छत्तीसगढ़

अनेक गरिमामय कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा श्री गुरुनानक जन्मोत्सव ,27 को जलाएं जाएंगे दीप

 

 

जगदलपुर,नवीन श्रीवास्तव।श्री गुरसँगत गुरुद्वारा कमेटी के द्वारा श्री गुरुनानक जन्मोत्सव 554वां मनाया जा रहा, आयोजन सम्बंधित जानकारी गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष सुंदरलाल भोजवानी ने दी, 26 नवम्बर भक्ति संगीत संध्या 7:00 बजे से संगीत पश्चात भोजन प्रसाद वितरण सिंधु भवन में होगा, 27 नवम्बर का कार्यक्रम सुबह 10 बजे से भक्ति संगीत पश्चात सप्ताहिक श्री गुरुग्रंथ साहिब की पाठ समाप्ति, आरती, अरदास, भोग साहिब के साथ ही प्रसाद वितरण श्री गुरुसँगत गुरुद्वारा में होना है और आम लंगर सिंधु भवन में होगा, संध्या 6 बजे गुरुद्वारा से शोभायात्रा निकल कर झूलेलाल मार्ग, कोतवाली चौक, मैन रोड, गोलबाजार चौक, गुरुनानक द्वार चौक, संजय बाजार चौक, चांदनी चौक होते हुवे गुरुद्वारा पहुचेंगे, गुरुद्वारा में भोजन प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है, भजन कीर्तन कार्यक्रम में धमतरी से पधारे भाई साहिब हितेश जज्ञासी – श्रीमती रोशनी जज्ञासी जी एवम साथियों द्वारा पेश किए जाएंगे।

 

गुरुद्वारा कमेटी सचिव शंकर नानकानी ने सिन्धी समाज सदस्यों से निवेदन किया 27 नवम्बर सोमवार को अपने संस्थान बन्द रखकर समस्त आयोजन में सपरिवार शामिल होना है, गुरुनानक जन्मोत्सव शोभायात्रा के दौरान नगर के विभिन्न मार्गों आतिशबाजी के साथ ही प्रसाद वितरण भी होगा.

 

सिन्धी पंचायत सचिव मनीष मूलचंदानी ने समाज सदस्यों से आग्रह किया 26 नवम्बर को दुकान में बाहर की लाइट जलाकर ही छोड़ देवे, ताकि 27 नवम्बर के त्यौहार प्रकाश पर्व में दुकान में प्रकाश रहे साथ ही 27 नवम्बर 2023 सोमवार को अपने घर, दुकान के बाहर दिप जरूर जलावे.

 

गुरुनानक जन्मोत्सव के समस्त आयोजन में श्री गुरसँगत गुरुद्वारा कमेटी, श्री पूज्य सिन्धी पंचायत, जे जे एल टीम, सुहिणी सोच (महिला कमेटी) के पदाधिकारियों सहित समस्त सेवादारी के सहयोग से ही कार्यक्रम होंगे.

Related Articles

Back to top button