राष्ट्रीय

छत्तीसगढ – MP विधानसभा के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

  • रायपुर: कांग्रेस ने नवरात्रि के पहले दिन छत्तीसगढ़-एमपी और तेलंगाना में उम्मदीवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। छत्तीसगढ़ की पहली लिस्ट में सीएम भूपेश बघेल समेत 30 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। भूपेश बघेल को पाटन से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं टीएस सिंह देव को अंबिकापुर से टिकट दिया गया है। इनके अलावा पहली सूची में 30 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं

पहली लिस्ट में 7 नए चेहरों को मौका

छत्तीसगढ़ में लंबे समय के इंतजार के बाद कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। जिसमें 30 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। लिस्ट के मुताबिक 7 नए चेहरों को मौका दिया गया है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू को टिकट दिया गया है। साजा से रविंद्र चौबे, पंडरिया से नीलकांत चंद्रवंशी, कवर्धा से मोहम्मद अकबर, खैरागढ़ से यशोदा वर्मा, डोंगरगढ़ से हर्षिता स्वामी बघेल, राजनांदगांव से गिरीश देवांगन को टिकट मिला है।

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव, 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जारी उम्मीदवारों की पहली सूची।

 

एमपी में इन दिग्गजों को टिकट

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 144 कैंडिडेट्स के नाम हैं। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की जो लिस्ट आई है उसमें इंदौर 1 से संजय शुक्ला, इंदौर 2 से चिंटू चौकसे, इंदौर 4 से राजा मंगवानी, राऊ सीट से जीतू पटवारी, सांवेर से रीना बोरासी को टिकट दिया गया है। इसी बीच पार्टी ने छत्तीसगढ़ से भी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट निकाली है। इस लिस्ट में 30 कैंडिडेट्स के नाम हैं

 

मध्य प्रदेश में 144 कैंडिडेट्स के नाम आए सामने

 

 

छिंदवाड़ा से दावेदारी करेंगे कमलनाथ

छिंदवाड़ा से फिर कमलनाथ को टिकट दिया गया है। दूसरी बार विधायक के लिए कमलनाथ दावेदारी करेंगे। उनका मुकाबला बीजेपी जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के साथ होगा। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 144 नाम की सूची जारी की है। राजगढ़ से पूर्व कैबिनेट मंत्री और खिलचीपुर विधायक प्रियव्रत सिंह खींची, राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर को दोबारा प्रत्याशी बनाया गया है। ग्वालियर में तीन नाम पर कांग्रेस ने मुहर लगाई। डॉक्टर सतीश सिकरवार, प्रवीण अग्रवाल और सब सिंह गुर्जर पर भरोसा जताया है।

Related Articles

Back to top button