अमेरिकी मछुआरे ने पकड़ा मछली की तरह दिखाई देने वाला मगरमच्छ

आपने आज तक लोगों को मछलियों (fish) का शिकार करते देखा होगा या फिर सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी को मगरमच्छ (Crocodile) का शिकार करते देखा है? ऐसा करना तो दूर, ऐसा करने के बारे में सोचने तक में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएंगे, लेकिन हाल ही में एक मछुआरे (Fisherman) ने ऐसा कर दिखाया है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अमेरिकी मछुआरा मगरमच्छ के शिकार करने की खबर से खूब सुर्खियां बटोर रहा है. गौर करने वाली बात तो यह है कि यह मगरमच्छ हूबहू मछली की तरह दिखाई देता है.

इंटरनेट पर मगरमच्छ के शिकार करने की खबर से सुर्खियां बटोर रहे शख्स का नाम एडगर बताया जा रहा है, जिसने एक धनुष और तीर (bow and arrow) की मदद से एक विशाल और अजीबोगरीब दिखने वाले मगरमच्छ को पकड़ा है. वायरल हो रहा यह वीडियो टेक्सास (Texas) के फाल्कन झील के तट का बताया जा रहा है, जहां मछुआरे ने धनुष और तीर की मदद से मछ्ली जैसे दिख रहे इस मगरमच्छ का शिकार किया. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मछली की तरह दिखने वाले 7 फुट, 8 इंच के इस विशाल और अजीबोगरीब मगरमच्छ के वीडियो को मछुआरे एडगर के भाई गेरार्डो बेनिटेज ने अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया है. शेयर की गई इस पोस्ट में मछुआरे एडगर के बगल में विशालकाय मगरमच्छ को देखा जा सकता है. इस पोस्ट पर अब तक कई लोग लाइक कर चुके हैं, जिसका सिलसिला अभी भी जारी है. वहीं, एक हजार से अधिक लोगों ने इस पोस्ट को शेयर भी किया है. पोस्ट देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि, ‘जानवरों के साथ ऐसा व्यवहार कोई नैतिकता नहीं है, विशाल प्रजनकों का शिकार नहीं करना चाहिए.’ 

न्यूज़वीक के अनुसार (According to Newsweek), घड़ियाल गार (alligator gars) की यह सबसे बड़ी प्रजाति है और यह 10 फीट तक लंबी हो सकती है. वे बहुत लंबे समय तक जीवित भी रह सकते हैं, जिसका अनुमान मछली के आकार से लगाया जा सकता है. विश्व रिकॉर्ड लगभग 9 फीट लंबा था और 90 साल से अधिक पुराना होने का अनुमान है.

Related Articles

Back to top button