कांग्रेस व भाजपा की रैलियों में भीड़ के रूप में हमेशा उपयोग होने वाले अब्दुल कलाम वार्ड वासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित 

 

जनता का फूटा गुस्सा क्षेत्रीय विधायक,स्थानीय पार्षद,नगर सरकार का चुनावी वादा खिलाफी के प्रति मुक्ति मोर्चा व जोगी कांग्रेस के “आवाज उठाओ,समस्याया भगाओ “अभियान के मंच पर, जनता ने रोष व्यक्त किया -नवनीत चांद

 

 

नेता नवनीत चांद के नेतृव में,”आवाज उठाओ,समस्याया भगाओ “अभियान पहुंचा अब्दुल कलाम वार्ड

 

जगदलपुर ।बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद के नेतृत्व एवं वार्ड अध्यक्ष राजू महंत व धनी राम की सयुक्त अध्यक्षता में “आवाज उठाओ,समस्या भगाओ”अभियान पहुंचा जगदलपुर शहर के अब्दुल कलाम वार्ड ,जनता से वार्ड की समस्यायों को लेकर मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस के पदाधिकारियों ने किया, वार्ड वासियों की समस्यायों पर समाधान की पहल हेतु सयुक्त संघर्ष के लिए सीधा संवाद, वार्ड वासियों ने कहा कि ,भाजपा एवं कांग्रेस की बड़ी-बड़ी रैलियों में भीड़ के रूप में वार्ड वासियों का उपयोग करने के पश्चात भी वार्ड में मूलभूत सुविधाओं की कमी,लचर सफाई व्यवस्था,राशन कार्ड से लेकर वृद्धा ,विधवा पेंशन,प्राकृतिक आपदा से ध्वस्त मकान के मुवावजा के वर्षो से लंबित प्रकरण,रोजगार स्वरोजगार की कमी, राशन दुकान के संचालकों की मनमानी से परेशान हितग्राही ,उफनती नालियों का गन्दा दृश्य ,अव्यवस्थित वार्ड के विकास की योजनाओं से वार्ड वाशी क्षेत्रीय विधायक,स्थानीय पार्षद, नगर सरकार के जनप्रतिनिधियों,विभागीय अधिकारियों के समक्ष समाधान की गुहार लगाते हुए त्रस्त, परंतु विडंबना यह कि, सभी जिम्मेदार अपने अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह हो वादाखिलाफी कर अपने अपने राजनीतिक महिमामंडन में व्यस्त उक्त वार्ड वासियों की समस्याओं को सुन व वर्षों से मन में पल रहे पीड़ा को देख बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद ने कहां की, भाजपा वह कांग्रेस की नगर सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक व विभागीय अधिकारियों को अपने अपने कार्यक्रमों में भीड़ इकट्ठा करने के लिए इन वार्डों के सम्मानीय निवासियों को इनकी समस्याओं के समाधान करने का झूठा वादा कर बुलाया जाता है परंतु विडंबना यह है।कि, दोनों ही राष्ट्रपतियों के कार्यक्रमों में लगी कुर्सियों को भरने का काम करने वाले इन सम्माननीय वार्ड वासियों के वास्तविक समस्याओं के समाधान से वर्षों से इन्हें वंचित किया जा रहा है इस कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए उतनी कम है। लचर सफाई व्यवस्था, उफनती नालियों,राशन कार्ड,पेंशन ,मुवावाजा वर्षो से लंबित प्रकरण ,असामाजिक तत्वों के वार्ड की गलियों में कब्जे से बढ़ते अपराध की संख्या से त्रस्त लोग,वार्ड की गलियों के वास्तविक जरूरतों को नजर अंदाज कर ,कमीशन के चक्कर में बनती योजनाओं ने वार्ड को संपूर्ण रीति से अव्यवस्थित कर दिया गया, जिस को सुधारने का काम वार्ड के सम्माननीय निवासियों के साथ बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से संघर्ष कर प्रारंभ किया जाएगा इसलिए यह अभियान आवाज उठाओ समस्या बताओ शहर से लेकर गांव तक चलाया जा रहा है। और क्षेत्र के विधायक,और नगर सरकार के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समक्ष वार्ड की जनता से चुनावी वादों को याद दिला ,समस्या के समाधान करने का अपील किया जायेगा ,उक्त समय पर समाधान न होने पर आगामी समय में आंदोलन किया जाएगा,इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पद अधिकारियों के रूप में नीलकंठ दास कुंदन पाटील राजू महेंद्र धनीराम बघेल अजय बघेल बाबू ठाकुर एवं बहुतायत की संख्या में अब्दुल कलाम वार्ड के सम्मानीय निवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button