राष्ट्रीय

तमिलनाडु: 55 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, आठ लोगों की मौत, कई घायल

तमिलनाडु के कन्नूर में भीषण हादसा हुआ है। यहां एक यात्री बस खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि जब बस दुर्घटनाग्रस्त हुई उस समय उसमें 55 यात्री सवार थे। इसमें से आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि 35 लोग घायल हो गए।

 

जानकारी के मुताबिक, घटना कुन्नूर के निकट मारापालम के पास हुई है। बस ऊटी से मेट्टुपलायम जा रही थी। घायलों को इलाज के लिए कुन्नूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोयंबटूर जोन के डीआईजी सरवण सुंदर ने पुष्टि की कि आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं और एक नाबालिग भी शामिल है। उन्होंने बताया कि मृतक तेनकासी जिले के कदयम के रहने वाले थे और घटना के समय वे अपने घर लौट रहे थे। आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button