समूचे बस्तर के साथ चित्रकोट विधानसभा में मुक्ति मोर्चा का हो रहा विस्तार

मोर्चा के प्रमुख संयोजक श्री नवनीत जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चित्र कोट विधानसभा में चल रहा सदस्यता अभियान , लोग स्वयं से जुड़ रहे – मोर्चा नेता कमल बघेल,नोवी निषाद
जगदलपुर ,चित्रकोट।समूचे बस्तर में जमीन स्तर पर निरंतर कार्य करने और सक्रिय रहने बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा की अपनी पहचान तेजी से विस्तार ले रही और जनता के बीच ग्रामीण आदिवासियों के बीच लोकप्रिय होते जा रहा है मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक श्री नवनीत चंद के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में पूरे बस्तर के साथ चित्रकोट विधानसभा में भी संगठन का विस्तार एवं सदस्यता अभियान लगातार जारी है चित्रकूट विधानसभा अध्यक्ष एवं बकावंड मंडल अध्यक्ष नोवी निषाद नियुक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस विषय में मोर्चा के क्षेत्रीय पदाधिकारी के बीच महत्वपूर्ण चर्चा हुई है।
चित्रकोट विधानसभा अध्यक्ष एवं बकावंड मंडल अध्यक्ष नोवी निषाद ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि बस्तर विधानसभा के ग्राम पंचायत गुनटूर के सदस्यों के साथ संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई और जनता के हित ग्रामीण आदिवासियों के अधिकार के लिए संघर्ष करने की रणनीति बनाई गई है।



