राष्ट्रीय

पीलीभीत में प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को मार डाला,शव को खेत में फेंककर हुआ फरार…

पीलीभीत। UP Crime जिले के घुंघचाई थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया स्थित एक गन्ने के खेत में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मृतिका के पति व उसके प्रेमिका पर हत्या का अपराध दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

बता दें कि मृतिका जशोदा देवी 45 वर्ष का मायका शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर में है। उसके भाई रामपाल की ओर से मृतिका के पति पुत्तूलाल और उसकी प्रेमिका माया के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, एएसपी अनिल कुमार यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शनिवार दोपहर को हत्या की सूचना पुलिस को दी गई थी। गांव आलमपुर निवासी रामपाल ने बताया कि उसकी बहन जशोदा देवी की शादी घुंघचाई थाने के गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर बिल्हा निवासी पुत्तूलाल 50 वर्ष से 25 साल पहले हुई थी। आरोप है कि पुत्तूलाल के संबंध गांव की महिला से हो गया

 

जशोदा पति के अवैध संबंधों का विरोध करती थी। इसे लेकर पुत्तूलाल अक्सर जशोदा की पिटाई करता था। आरोप है कि शुक्रवार को पुत्तूलाल ने अपनी प्रेमिका माया की मदद से जशोदा की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। घटना के बाद दोनों गांव से भाग गए। शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने खेत में जशोदा का शव देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। उन्होंने मृतिका के मायके में सूचना दी। मृतका का भाई रामपाल मौके पर पहुंचा और पुलिस को खबर दी। पुलिस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button