राष्ट्रीय

कांग्रेस की नई CWC लिस्ट जारी, जानिए किन नेताओं को मिली जगह…

कांग्रेस ने अपनी वर्किंग कमेटी का एलान कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी का गठन किया है, जिसमें खरगे के अलावा सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम जैसे वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है।

इन नेताओं को मिली जगह
कांग्रेस वर्किंग कमेटी में तारिक अनवर, मुकुल वासनिक के अलावा जी-23 गुट के आनंद शर्मा, शशि थरूर और मनीष तिवारी को भी जगह दी गई है। इनके अलावा अजय माकन, अशोकराव चव्हाण, प्रियंका गांधी, कुमारी शैलजा, ताम्रध्वज साहू, अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, जितेंद्र सिंह, रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट को भी जगह दी गई है।

समिति में नहीं हुए ज्यादा बदलाव 
स्थायी आमंत्रित सदस्यों में वीरप्पा मोइली, हरीश रावत, पवन कुमार बंसल, मोहन प्रकाश, रमेश चेनिन्नथाला, बीके हरिप्रसाद, प्रतिभा सिंह, मनीष तिवारी, दीपेंद्र हुड्डा, के राजू, मीनाक्षी नटराजन, सुदीप रॉय बर्मन समेत कई अन्य नेताओं को शामिल किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इससे पहले तक संचालित कमेटी के साथ काम कर रहे थे, जिसका गठन सोनिया गांधी ने किया था। अब जो कांग्रेस कार्य समिति का एलान किया गया है, उसमें भी पूर्व की समिति के मुकाबले में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में पल्लम राजू, पवन खेड़ा, गणेश गोदियाल, यशोमति ठाकुर, सुप्रिया श्रीनेत, परिणिति शिंदे, अलका लांबा आदि सदस्यों का नाम शामिल है।

 

युवाओं को दी जिम्मेदारी
कांग्रेस द्वारा घोषित की गई कार्यसमिति में युवाओं और अनुभव का मिश्रण दिख रहा है। जहां पार्टी ने अनुभवी नेताओं को कार्य समिति में जगह दी है, वहीं कई युवा नेताओं को भी इसमें शामिल किया गया है। जिन युवा नेताओं को कार्यसमिति में शामिल किया गया है, उनमें सचिन पायलट, गौरव गोगोई, सुप्रिया श्रीनेत, कन्हैया कुमार, दीपेंद्र हुड्डा, मीनाक्षी नटराजन, परनीती शिंदे, सचिन राव, अलका लांबा, वामसी रेड्डी जैसे नेताओं का नाम शामिल है

 

शशि थरूर ने पार्टी नेतृत्व को दिया धन्यवाद
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उन्हें कांग्रेस कार्य समिति में शामिल करने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया है। शशि थरूर ने कहा कि जो असंख्य भारतीय देश को समावेशी बनाना चाहते हैं, वह हमसे बेहतर की उम्मीद करते हैं। शशि थरूर ने कहा कि ‘इतिहास में कांग्रेस की कार्यसमिति ने बीते 138 सालों से पार्टी का नेतृत्व किया है। मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं क्योंकि मुझे भी इसका हिस्सा बनाया गया है। मैं पूरे समर्पण से पार्टी की सेवा करने का अवसर पाकर खुश हूं।’

 

Related Articles

Back to top button