15 अगस्त को सुबह 10:00 बजे हिन्द इंग्लिश हाई स्कूल में होगा ध्वजारोहण

 

रायपुर ।हिन्द इंग्लिश हाई स्कूल, आर.डी.ए. प्लाट, चांद आटा चक्की के पास संजय नगर, रायपुर, छ.ग. में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त ) के अवसर पर प्रातः 10ः00 बजे माननीय मिर्जा एजाज़ बेग, सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति भाजपा छ.ग. द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। ध्वजारोहण के पश्चात् सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बच्चों द्वारा बनाई गई सांस्कृतिक झांकियों का प्रदर्शन किया जायेगा। इस अवसर पर हिन्द इंग्लिश हाई स्कूल की अध्यक्ष श्रीमती रेहाना बेगम, शाला के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button