नशाबन्दी के समर्थन में कांग्रेस सरकार ,शराबबंदी की मांग कर रही भाजपा. ..फिर तो आगत विधानसभा चुनाव शराब से मुक्त होना चाहिए…

नशे की नसबंदी-किश्त 5/धार-एक बेबाक अभियान(विसंगतियों के खिलाफ शंखनाद18 वर्षों से जारी स्तंभ) नवीन श्रीवास्तव/लेखक एवं पत्रकार,बस्तर
इस बार शराबखोरी हुई तो फिर पार्टियां झूठी साबित हो जाएगी
शीर्षक पढ़कर आप चौकिये नहीं यह हम नहीं कह रहे *नशेबन्दी के समर्थन में मुख्यमंत्री के बयान के साथ शराबबंदी पर भाजपाइयों की बात को मान लिया जाये तो अब अपने कथनानुसार दोनों ही पार्टियां आगामी विधानसभा चुनाव के साथ अन्य चुनाव में शराब के खिलाफ होनी चाहिये* … अगर जनता यह समझे की आगत विधानसभा चुनाव में नशेबन्दी को लेकर व्यापक संदेश देने कांग्रेस पार्टी पूरी कोशिश कर सकती है कि कथनी कर करनी में भेद खत्म हो .. तो इसमें आश्चर्य नहीं ?..ऐसा इसलिए क्योंकि पार्टी की सरकार केवल शराब क्या नशेबन्दी का समर्थन कर बकायदा इस दिशा में काम भी कर रही है..और विदित हो कि जब नशेबन्दी को लेकर बात हो रही है तो भाजपा भी शराबबंदी के पक्ष में ही है ना …तो फिर इस पार्टी को भी शराब के खिलाफ ही होनी चाहिए .. *केवल नशे के खिलाफ राजनीतिक रोटी भर क्यों सेंका जाए कुछ करके भी तो दिखाने का हौसला जुटाने होंगे ना* …कुल मिलाकर नशे की बुराइयों के खिलाफ दोनों पार्टियां खुद यह उम्मीद जगा रही अपेक्षा बढ़ा रही कि दोनों ही पार्टी इस आगत चुनाव में कम से कम शराब के खिलाफ होगी और ऐसा होता है तो बड़ी अच्छी बात है …! अब बाकी बची अन्य पार्टियां भला वह भी किस तरह से शराब और दूसरे किसी भी नशे का समर्थन कर सकती..??? है…मतलब …मतलब आने वाला विधानसभा चुनाव में जैसे कि कहा,सुना जाता है की शराबखोरी की बड़ी महिमा होती …शराब बांटा जाता ..?
पर इस बार नहीं जब प्रदेश की मौजूदा सरकार ही नशेबन्दी के समर्थन में अभियान की बात कर रही है तो …तो इस बार नहीं …आने वाले विधानसभा सभा चुनाव में शराब का कोई खेल नहीं होगा… शराब के साइड इफैक्ट से जन्मे नर्क में जीने वालों का तो यही कहना हो सकता है *गारंटी दो.. शराबबंदी के समर्थकों और नशेबन्दी की बात कहने वालों ..नहीं तो फिर सब व्यर्थ है ,झूठ है . नौटंकी है क्यों*?(जारी…)
दो शब्द- विसंगतियों के खिलाफ लगातार वैचारिक ,प्रबुद्ध स्तंभ को प्रदेश के कोने -कोने से आप विदुषी,विज्ञ पाठकों से मिल रही प्रतिक्रिया के लिये एवं लेखन को लेकर मेरा हौसला बढ़ाने आप सबको सादर धन्यवाद,आभार🙏🙏🙏🙏



