राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटवारियों की नियुक्तियों पर रोक लगा दी,परीक्षा केंद्र की…

भोपाल। पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नियुक्तियों पर रोक लगा दी। साथ ही विधायक के कालेज में बने परीक्षा केंद्र के परिणाम की नए सिरे से जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

सारा विवाद भिंड से बसपा विधायक संजीव कुशवाह (अब भाजपा में) के ग्वालियर स्थित एनआरआइ कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में बने केंद्र के परिणाम को लेकर है। इसी केंद्र के 114 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। यही नहीं, परीक्षा में टाप-10 अभ्यर्थियों में से सात इसी केंद्र से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी हैं।

इन्हीं दो बातों पर परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे थे। इसके विरोध में गुरुवार को भोपाल, इंदौर सहित अन्य जिलों में युवाओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।  मुख्यमंत्री ने संदेह वाले उक्त केंद्र के परिणाम की जांच करवाने का निर्णय ले लिया।

Related Articles

Back to top button