राष्ट्रीय
चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग में कुछ ही घंटे बाकी…

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के प्रक्षेपण का समय नजदीक आ गया है। एलवीएम3-एम4 रॉकेट के जरिये शुक्रवार दोपहर 02.35 बजे इसे चंद्रमा के लिए प्रक्षेपित किया जाएगा। इसके लिए श्रीहरिकोटा में गुरुवार को 25.30 घंटे की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसरो की ओर से कहा गया कि चंद्रयान-3 मिशन के जरिये अपने चंद्रमा मॉड्यूल द्वारा सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग करके और घूमकर अंतरिक्ष एजेंसी नई सीमाओं को पार करेगी। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने 23 या 24 अगस्त तक चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग होने की संभावना है।



