खेल

Yashasvi Jaiswal का पहला शतक

यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जमाया. डेब्यू में शतक लगाने वाले जायसवाल भारत के 17वें बल्लेबाज बने हैं, बता दें कि जायसवाल की पारी शानदार रही है. इस समय भी वो क्रीज पर 143 रन बनाकर नाबाद हैं. उम्मीद है कि जायसवाल अपने इस शतक को दोहरे शतक में तब्दील करेंगे.

बता दें कि जायसवाल ने जब शतक लगाया तो उन्होंने इसका जमकर जश्न भी मनाया लेकिन इसके अलावा उन्होंने अपने इस खास शतक का जश्न रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को गले लगाकर भी मनाया. दरअसल, हुआ ये कि जैसे ही जायसवाल ने शतक लगाया वैसे ही इस युवा बल्लेबाज ने पहले बल्ला उठाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया फिर तुरंत ही दौड़कर कप्तान रोहित के पास गए और उनको गले से लगा लिया. जायसवाल के इस जेस्चर को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.

जायसवाल ने अबतक 350 गेंद का सामना किया है जिसमें 14 चौके जमाए हैं. वहीं, रोहित ने अपनी 103 रन की पारी में 221 गेंद का सामना किया, पारी में 10 चौके और 2 छक्के लगाने में सफलता हासिल की थी.

बता दें कि जायसवाल भारत की ओर से डेब्यू में शतक लगाने वाले केवल तीसरे ओपनर बल्लेबाज भी बने हैं. जायसवाल ने जहां 143 रन बनाकर नाबाद हैं तो वहीं रोहित शर्मा ने भी अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक लगाया और 103 रन बनाकर आउट हुए. दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने 2 विकेट पर 312 रन बना लिए हैं. रोहित 103 रन और गिल 6 रन बनाकर आउट हुए. क्रीज पर जायसवाल के साथ विराट कोहली मौजूद हैं. कोहील 36 रन बनाकर नाबाद हैं.

Related Articles

Back to top button