खेल

टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले द्रविड़ के साथ तस्वीर शेयर कर इमोशनल हुए विराट कोहली

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. उससे पहले विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के साथ एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसने फैन्स के बीच खलबली मचा रही है. दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच डोमिनिका में खेला जाएगा. ऐसे में कोहली ने द्रविड़ के साथ पोस्ट शेयर कर लिखा, “केवल दो खिलाड़ी 2011 में डोमिनिका में खेले गए आखिरी टेस्ट का हिस्सा थे. कभी नहीं सोचा था कि यह यात्रा हमें विभिन्न क्षमताओं में यहां वापस लाएगी. बहुत आभारी.”

दरअसल,  डोमिनिका में भारतीय टीम ने आखिरी बार टेस्ट मैच साल 2011 में खेला था. उस मैच में कोहली और द्रविड़ एक साथ बतौर खिलाड़ी टीम का हिस्सा थे. अब 12 साल के बाद भारतीय टीम एक बार फिर डोमिनिका में टेस्ट मैच खेलने वाली है. ऐसे में इस बार कोहीली बतौर खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं तो वहीं द्रविड़ कोच के तौर पर टीम के साथ हैं. यही कारण है कि कोहली ने टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले द्रविड़ के साथ तस्वीर शेयर इमोशनल नजर आए हैं.
द्रविड़ के साथ शेयर किए गए इस तस्वीर पर भज्जी ने कमेंट किया और कोहली को शुभकामनाएं दी और साथ ही लिखा कि आपके 100 की उम्मीद है चैंप.  बता  कि कोहली 2011 टेस्ट सीरीज को खेलने वेस्टइंडीद गए थे, वह टेस्ट सीरीज कोहली का डेब्यू टेस्ट सीरीज था. वहीं, डोमिनिका टेस्ट मैच में कोहली ेन 30 रन की पारी खेली थी. भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर 2 टेस्ट मैच, 3 वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी.

Related Articles

Back to top button