मनोरंजन

नीसा तमीज से हैंडल कर रही है, मेरा तो चप्पल…पपराजी के लिए ये क्या बोल गईं काजोल!

काजोल अपनी लेटेस्ट वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। इस दौरान वह मीडिया से पर्सनल और प्रोफेशनल मुद्दों पर बातचीत कर रही हैं। एक रीसेंट इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी बेटी नीसा जब पहली बार पपराजी से मिलीं तो क्या हुआ था। बता दें कि नीसा देवगन ने बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया लेकिन लाइमलाइट में रहती हैं। वह जब भी आउटिंग पर होती हैं, पैप्स के कैमरे उन्हें कैप्चर करना नहीं भूलते। काजोल ने अपनी बेटी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नीसा यह सब काफी अच्छी तरह हैंडल कर ले रही हैं अगर काजोल होतीं तो शायद चप्पल उठा लेतीं।

डर चुकी हैं नीसा
स्टारकिड होने के जितने फायदे हैं, कई बार उससे ज्यादा नुकसान भी। काजोल की बेटी नीसा को अभी से स्टार्स जैसा ट्रीटमेंट मिलता है लेकिन उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ती है। कई बार पपराजी उनकी प्रिवसी का ध्यान हीं रखते तो कभी गलत ऐंगल्स से क्लिक किए फोटोज वायरल होते हैं। काजोल का कहना है कि उनकी बेटी काफी अच्छी तरह यह सब संभाल ले रही है। उन्होंने घटना बताई जब नीसा फोटोग्राफर्स को देखकर डर गई थीं।

रो पड़ी थीं नीसा
काजोल ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि वह जयपुर गई थीं। नीसा उनके साथ थीं। तभी पपराजी के 20-23 लोगों ने उन्हें घेर लिया। तब नीसा बस 2 साल की थीं और यह सब देखकर रोने लगीं। काजोल बेटी को लेकर सीधे कार की तरफ दौड़ीं। काजोल ने बताया, मैंने उसे समझाया कि ये लोग हमें नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, यह उनका काम है इसलिए परेशान मत हो।

मेरा चप्पल…
काजोल ने बताया कि पपराजी को डील करने के लिए उन्होंने नीसा को कोई टिप्स नहीं दिए बल्कि वह अपने अनुभव से ही सीखी हैं। वह बोलती हैं, वह तो काफी ग्रेस और डिग्निटी से हैंडल कर रही है। अगर मैं उसकी जगह होती तो मेरा चप्पल बहुत पहले निकल चुका होता।

Related Articles

Back to top button