मनोरंजन

फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सीता बनीं दीपिका चिखलिया का बयान, बोलीं- मनोरंजन का साधन नहीं है ‘रामायण’

रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने ‘आदिपुरुष’ पर अपना रिएक्शन दिया है। दीपिका, ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर भड़क गईं। उन्होंने कहा, “लोगों को यह समझने की जरूरत है कि रामायण मनोरंजन का साधन नहीं है। रामायण वह चीज है, जिसकी आप पूजा करते हैं।” इतना ही नहीं, दीपिका चिखलिया ने ये तक कह दिया कि फिल्म निर्माताओं को हर वर्ष रामायण पर फिल्म या सीरीज बनाने से बचना चाहिए।

बार-बार रामायण पर बन रहे शोज पर भड़कीं दीपिका
दीपिका चिखलिया ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, “हर बार ‘रामायण’ की कथा किसी न किसी तरीके से स्क्रीन पर आती रहेगी। हर बार किसी न किसी वजह से लोग आहत होते रहेंगे। क्योंकि लोग हर बार वैसी ही रामायण नहीं बनाएंगे जैसी रामानंद सागर (पापाजी) ने बनाई थी। लेकिन, मुझे दुख इस बात का है कि हम लगातार ‘रामायण’ पर फिल्म या सीरियल बनाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं। रामायण मनोरंजन का साधन नहीं है। इसे हमारे मार्गदर्शन के लिए लिखा गया है। यही हमारे संस्कारों का मूल्य है।”

आदिपुरुष पर कही ये बात
दीपिका चिखलिया ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने अभी तक प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ नहीं देखी है। उन्होंने कहा, “फिल्म को मिल रहे नेगेटिव रिव्यूज की वजह से मेरा फिल्म देखने का कोई प्लान नहीं है और मेरे पास समय भी नहीं है। इस वक्त मैं चौबीसों घंटे शूटिंग कर रही हूं। जब मैं फिल्म देख लूंगी तक मैं इस पर कोई कमेंट कर पाऊंगी। अभी मेरे पास कहने को कुछ नहीं है।”

Related Articles

Back to top button