राष्ट्रीय

उज्जैन में श्रद्धालुओं और सुरक्षा गार्ड के बीच मारपीट

अजय नीमा,उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भीड़ बढ़ने के साथ ही सुरक्षा गार्ड और श्रद्धालुओं के बीच विवाद भी सामने आने लगे है। घटना सोमवार की है, जब अन्न क्षेत्र के पास मंदिर परिसर के बाहर सुरक्षा गार्ड और दर्शनार्थी के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई.

दरअसल श्रावण मास के पहले ही विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है. सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ होने लगी थी. इसी बीच मंदिर समिति के अन्नक्षेत्र के सामने से होकर दर्शनार्थियों की भीड़ मंदिर में प्रवेश के लिए मानसरोवर द्वार की ओर बढ़ रही थी. यहां सुरक्षा गार्ड व्यवस्था संभाल रहे थे, तभी सुरक्षा गार्ड का एक परिवार से विवाद हो गया.

यह स्थिति हुई कि दोनों ओर से हाथापाई होने लगी. जिससे वहां मौजूद अन्य लोगों ने समझाइश देकर मामला शांत करवाया. हालांकि विवाद का कारण महिला श्रद्धालु को धक्का लगना बताया जा रहा है. वजह है कि भीड़ होने के साथ ही मंदिर में सुरक्षा की कमान संभालने वाले गार्ड भी नए होने से परेशानी हो रही है. मामले में मंदिर से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि भीड़ अधिक होने के कारण यह स्थिति बनती है. मंदिर में लगे सुरक्षा गार्डों को समझाइस देंगे.

Related Articles

Back to top button