FEATURED

नीट रिजल्ट के साथ नीट कट-ऑफ पर लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली:  देश के 20 लाख से अधिक छात्रों को नीट यूजी रिजल्ट का इंतजार है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दिया है. ऐसे में इस बात की संभावना कई गुना बढ़ गई है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट यूजी 2023 नतीजों की घोषणा जल्द से जल्द करेगा. नीट रिजल्ट से पहले एजेंसी द्वारा पहले नीट परीक्षा का फाइनल आंसर-की जारी किया जाएगा. ऐसा भी हो सकता है नीट यूजी फाइनल आसंर-की और नीट रिजल्ट को एनटीए एक साथ जारी कर दें. ऐसे में मेडिकल की प्रवेश परीक्षा दे चुके छात्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से नीट रिजल्ट की जांच कर सकेंगे.

जनरल के लिए चाहिए 50 पर्सेंटाइल 

नीट परिणाम के साथ, एनटीए ऑल इंडिया टॉपर्स के नाम की लिस्ट और श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक और पर्सेंटाइल रैंक की भी घोषणा करेगा. स्कोरकार्ड पर विषयवार अंक, ऑल इंडिया रैंक और अन्य जानकारी दी गई होंगी. जनरल, जनरल-ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को इस शैक्षणिक वर्ष के अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सों में प्रवेश पाने के लिए नीट यूजी में न्यूनतम 50 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा.

नीट रिजल्ट कहां है उपयोगी 

नीट यूजी- 2023 के परिणाम का उपयोग केंद्र और राज्य सरकारों की अन्य संस्थाओं द्वारा उनके संबंधित पात्रता मानदंड / अन्य मानदंडों / दिशानिर्देशों / नियमों के अनुसार किया जाता है. इस रिजल्ट का उपयोग बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए भी किया जाता है. इसके अलावा नीट रिजल्ट का उपयोग  मान्यता प्राप्त पशु चिकित्सा कॉलेजों में वीसीआई के 15% कोटा के तहत बीवीएससी और एएच पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी किया जाता है.

नीट रिजल्ट डेट पर लेटेस्ट अपडेट

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीट यूजी का रिजल्ट जून के दूसरे हफ्ते में जारी किया जाएगा. हालांकि इस संबंध में ऑफिशियल कंफॉर्मेशन का स्टूटेंड को इंतजार है. बता दें नीट यूजी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 7 मई को किया गया था, जिसमें 20 लाख से अधिक स्टूडेंट ने भाग लिया था. नीट यूजी 2023 का आयोजन देश के भीतर लगभग 500 और बाहर 14 शहरों में किया गया था.

नीट यूजी रिजल्ट 2023 ऐसे करें चेक

  • NTA NEET की आधिकारिक साइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज पर उपलब्ध नीट यूजी रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
  • अब नीट रिजल्ट चेक करें और पेज को डाउनलोड करें.
  • आगे की जरूरत के लिए नीट यूजी रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

Related Articles

Back to top button